-
आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को दिशा भारती कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड एजूकेशन सहारनपुर में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एनएसएस की स्वयं सेवक/सेविकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । प्रतियोगिता का विषय नशे के दुष्प्रभाव व नशे से दूर रहने के लिए सभी को जागरूक करना था। प्रोग्राम के अंत में कॉलेज के डायरेक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने सभी स्वयंसेवक स्वयंसेविकाओं से कहा की जागरूक युवा ही नशा मुक्ति स्वस्थ और समृद्ध भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं ।
- 05,Aug 2026
- Posted By : DBC Admin
- 0 Comments