• आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को दिशा भारती कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड एजुकेशन, सहारनपुर में “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में महाविद्यालय के छात्रों एवं NSS स्वयंसेवकों द्वारा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर महाविद्यालय परिसर तथा आसपास की मुख्य सड़क पर तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के पश्चात महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्याख्यान देते हुए डॉ. डैनी सक्सेना ने “देश की आजादी में शहीदों का योगदान” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक श्री गौरव अग्रवाल जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने तिरंगा रैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का पर्याय बताया।

    • 14,Aug 2026
    • Posted By : DBC Admin
    • 0 Comments